जौनपुर में जमीनी विवाद में 17 साल के लड़के का तलवार से सर काटकर धड़ से किया अलग
उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीन गांव में दो परिवारों के बीच लगभग 40 साल से चले आ रहे जमीन के विवाद में एक पक्ष द्वारा 17 साल के बच्चे का तलवार से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया, खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दो पक्षो के बीच हिंसक झगड़ा हो गया था, जिसमे रामजीत यादव के 17 वर्षीय बेटे अनुराग के पीछे कुछ लोग दौड़े, जिनमें से एक के पास तलवार थी, उस शख्स ने अनुराग पर तलवार से हमला कर दिया, तलवार इतनी जोर से घुमाई कि बच्चे का सिर काटकर धड़ से अलग हो गया , बच्चे की माँ बिलखती हुई बेटे के सर को गोद में लेकर घंटों बैठी रहीं ,