जौनपुर में एक लाख का इनामिया मोनू चवन्नी एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर पूर्वांचल से लेकर बिहार तक में रहा आतंक
जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र शाहपुर गोशाला के पास में आज सुबह भोर में एसटीएफ पुलिस के साथ एक लाख का इनामिया बदमाश मोनू चवन्नी से मुठभेड़ हो गयी , एसटीएफ पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश मोनू चवन्नी ढेर हो गया , मिली जानकारी के अनुसार सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पूर्वांचल व बिहार के बड़े बड़े माफिया व अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉंट्रैक्ट किलर था , बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के ऊपर अपराधिक इतिहास में 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे , जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र में यूपी एसटीएफ से मोनू की मुठभेड़ हो गयी , जवाबी कार्यवाई में मोनू चवन्नी को गोली लगी उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , मुठभेड़ के बाद एसटीएफ को मौके से मिले एक AK 47 रायफल व एक 9 MM पिस्टल, व 1 बोलेरो गाड़ी बरामद हुई , मुठभेड़ के दौरान मोनू के दो साथी भागने में सफल रहे , यूपी एसटीएफ आस पास के क्षेत्रों में दोनो की तलाश कर रही है , इस सम्बंध में एसपी डॉo अजय पाल शर्मा ने बताया कि जौनपुर अंतर्गत थाना सिंगरामऊ में 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी के द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी, इसके बाद पुलिस द्वारा इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी, सुमित के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था व इसके ऊपर गाजीपुर, बलिया, जौनपुर व बिहार राज्य में लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं , इसके तलाश में एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी, मंगलवार को भोर में उसे जैसे ही पीली नदी बदलापुर के पास पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए फायर में मोनू चवन्नी को गोली लगी, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाएगा मोनू चवन्नी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, उसके पास एक एके-47, और एक 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है ,