जौनपुर पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा दर्जनो से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ जौनपुर के लिए रवाना
जौनपुर पूर्व सांसद धनंजय सिंह आज बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, दर्जनो से ज्यादा गाड़ियों के सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक बरेली सेंट्रल जेल पहुंचे थे, एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ धनंजय सिंह जौनपुर के लिए रवाना हो गए,
हम आपको बता दे कि आज सुबह लगभग 8 बजे धनंजय सिंह के जेल से बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया, मीडिया के पूछे गए सवाल के जवाब में धनंजय सिंह ने कहा की जिस नमामि गंगे योजना में मुझे सजा हुई वह मुकदमा ही फर्जी था , मुझे साजिश के तहत फंसाया गया , मेरी पत्नी श्रीकला जौनपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, वह सीट हम जीतेंगे , उन्होंने कहा की मै सीधे जौनपुर जाऊंगा और अपनी पत्नी के चुनाव में देख रेख करूँगा, आज धनंजय सिंह के रिहाई का परवाना बरेली सेंट्रल जेल पहुंचने पर उन्हें रिहा कर दिया गया, आज ही धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी बसपा के सिम्बल से जौनपुर लोकसभा चुनाव के लिए बिना किसी तामझाम के जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया, हम आपको बता दे कि वर्ष 2020 में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रङ्गदारी के मामले मे पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अदालत ने सजा सुनाया है, बीते शनिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था, उसी दिन धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी थी, कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था ,