चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बजा दिया चुनावी बिगुल
आज नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेसवार्ता करते हुए पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया , देश के मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने घोषणा कर दिया , चुनाव आयोग ने मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव मतदान की घोषणा किया , तो छत्तीसगढ़ में दो चरणो में चुनाव की घोषणा की पहला 07 नवम्बर और दूसरा चरण 17 नवम्बर को होगा मतदान , इसी तरह से राजस्थान में 23 नवम्बर को मतदान होगा , और मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को एक चरण में वोटिंग होगी , तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान सम्पन्न होगा , सभी पांचो राज्यो में मतगणना 03 दिसम्बर को की जाएगी ,