चंदौली में बसपा उम्मीदवार पिस्तौल लेकर नामांकन करने पहुंच गए पुलिस ने उनके पिस्तौल को लिया कब्जे में
चंदौली लोकसभा सीट से आज बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य अपने लाइसेंसी पिस्टल को साथ लेकर नामांकन करने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए, उन्हें तलाशी के दौरान कलेक्ट्रेट परसिर में ही रोक लिया गया , पुलिस ने उनके पिस्टल को कब्जे में लेकर नामांकन करने दिया , बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्या अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर नामांकन स्थल पर पहुंच गए , जब पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच किया तो उनके पास से पिस्टल मिला, मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी ने जांच कराई तो असलहे का लाइसेंस वैध पाया गया, वहीं प्रत्याशी ने कहा कि भूलवश वह पिस्टल लेकर चले आये है, उनके पास इसका लाइसेंस है, पिस्टल निकलते समय जमीन पर गिर पड़ा, कोई अप्रिय घटना नही हुई, नही तो अक्सर देखा गया है कि लोडेड पिस्टल गिरने पर फायर हो जाते है, बरहाल एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्याशी के पास पाए गए पिस्तौल की जांच की गई तो उसका लाइसेंस सही पाया गया, नामांकन करने के बाद उन्हें पिस्तौल सौंप दिया गया है,