गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत
गाजीपुर के थाना दिलदारनगर क्षेत्र के करमा गांव के पास मोटरसाइकिल पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे गाज़ीपुर के दिलदारनगर में एक मोटर साइकिल पर सवार होकर पति पत्नी अपने 8 माह के बच्चे के साथ जा रहे थे, बदले मौसम की वजह से उनकी मोटरसाइकिल पर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से तीनों की मौत हो गयी , घटना आज सुबह 11 बजे गाज़ीपुर के थाना दिलदारनगर क्षेत्र के करमा गांव के समीप बताई जा रही है ,