कौशांबी सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को अमित शाह के आने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट
कौशांबी सिराथू से सपा अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया , दरसल आज गृह मंत्री अमित शाह का कौशांबी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कौशाम्बी आ रहे थे , पुलिस को महोत्सव में विधायक पल्लवी पटेल के द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिराथू विधायक पल्लवी पटेल बिना आमंत्रण के ही कौशांबी महोत्सव में शामिल होने जा रही थी , प्रशासन ने विधायक पल्लवी पटेल को हंगामा होने की आशंका में हाउस अरेस्ट कर लिया , सपा अपना दल कमेरावादी गठबंधन पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है , गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हाउस अरेस्ट से छोड़ने की उम्मीद है , बीते विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को पल्लवी पटेल हराकर विधायक बनी है ,