कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 496 करोड़ से ज्यादा का प्रस्तावित टैक्स का एजेंसी ने भेज नोटिस
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस ने 496.68 करोड़ टैक्स अदा करने का प्रस्तावित नोटिस भेजा गया है , ये नोटिस कानपुर डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस अहमदाबाद ने पीयूष जैन इत्र कारोबारी के यहा पिछले वर्ष हुए छापेमारी में पूरा लेखा जोखा तैयार करने के बाद पीयूष जैन पर 496 करोड़ 68 लाख रुपए का प्रस्तावित टैक्स लगाया गया है , सूत्रों की माने तो एजेंसी की ओर से पीयूष जैन को नोटिस भेज दिया गया है , एजेंसी द्वारा भेजे गए नोटिस का अब पीयूष जैन को जवाब देना है , इस बात का खुलासा डीजीजीआई की ओर से गवाही देने कोर्ट पहुंचे सीनियर इंटेलीजेंस अफसर शंभूनाथ सिंह ने स्पेशल सीजेएम श्रद्धा त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई के दौरान किया , जब कि लगभग 54 करोड़ रुपए पीयूष जैन जमा कर चुके हैं , एजेंसी ने पीयूष पर 496.68 करोड़ रुपए का प्रस्तावित टैक्स लगाया है , जो रकम पर ब्याज और जुर्माना भी देना होगा , पिछले 23 दिसंबर 2021 को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित आवास और कन्नौज स्थित फर्म पर डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने छापा मारा था , चार दिनो तक चले इस छापेमारी में दोनों जगहों से 196 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद किया गया था , इसके साथ ही 23 किलोग्राम सोना और 600 लीटर चंदन का तेल बरामद हुआ था , जिसकी वजह से 27 दिसंबर को पीयूष को जेल भेज दिया गया था बाद में उंन्हे जमानत मिल गई थी ,