उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताया
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताया है , मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते जो अनुमान लगाया था , उससे ज्यादा बारिश होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर दिखा , कुछ जिलों में 24 घंटे से लेकर 36 घंटे तक लगातार बारिश होने से जीवन अस्त व्यस्त कर दिया , कई मकान धराशायी होने से कई लोग अपनी जान गवा चुके है , एक बार फिर मौसम विभाग ने यूपी के 25 ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है , अगले 24 घंटे में झांसी , जालौन , बांदा , हमीरपुर , कानपुर नगर , कानपुर देहात , उन्नाव , हरदोई , कन्नौज , औरैया , इटावा , मैनपुरी , फर्रुखाबाद , एटा , आगरा , मथुरा , अलीगढ़ , गौतम बुद्ध नगर , बुलंदशहर , संभल , अमरोहा , हापुड़ , गाजियाबाद और मेरठ में भारी बारिश होने की संभावना जताया है ,