उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सीट बटवारे को लेकर टूट सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सीट बटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस का गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश और हरियाणा में सपा को सीटें न मिलने से सपा यूपी में साझेदारी के लिए तैयार नहीं है, जिसको लेकर सपा के कुछ रणनीतिकार मानते हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ साझेदारी के दूरगामी परिणाम उसके हित में नहीं होंगे , यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, जिसमे करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है , सूत्र बताते है कि इन सीटों में से कांग्रेस पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है , जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रस्ताव भी सपा नेतृत्व के सामने रख दिया है, तो वही सपा हरियाणा में दो सीट मांगी थी, जिस पर बात नही बनी, इसलिए सपा अलग चुनाव लड़ने का मूड बना रही है , सूत्रों के हवाले से