उत्तर प्रदेश में हुए पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द 06 माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने के लिए सीएम ने दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश में हुए पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने रद्द करने का आदेश जारी किया, 06 माह के भीतर ही पुनः परीक्षा कराने के लिए भी सीएम ने आदेश दिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे, ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जांच के बाद कि जाएगी , एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले, इस मामले में कई लोगो की गिरफ्तारियां हो चुकी है , बीते 17 व 18 फरवरी को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए अगले 06 माह के भीतर पूरी शुचिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं,