उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मेयर और अध्यक्ष की सीटों पर सर्वे के बाद नए सिरे से होगा आरक्षण
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में मेयर और अध्यक्ष की सीटों पर नए सिरे आरक्षण ट्रिपल टेस्ट के आधार पर होगा आरक्षण , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम और पालिका परिषद अधिनियम में संशोधन किया जाएगा , जल्द ही कैबिनेट से इस प्रस्ताव को पास कराने की तैयारी की जा रही है , इस प्रस्ताव के पास होने से मेयर और अध्यक्ष की सीटों का आरक्षण पूरी तरीक़े से बदल जाएगा , हाईकोर्ट के आदेश पर गठित यूपी राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी सभी ज़िलों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट तैयार की है , इस रिपोर्ट को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा , रिपोर्ट के आधार पर पिछड़ों की हिस्सेदारी तय की जाएगी , आरक्षण करने से पहले नगर विकास विभाग आयोग की रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट को कराएगा अवगत , सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 31 मार्च तक का समय दिया था , यूपी में इसके पहले वर्ष 2012 व 2017 में पुरानी व्यवस्था के आधार पर निकाय चुनाव हुए थे , 2023 के चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी तय करते हुए सीटों का आरक्षण तय होगा ,