उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग 30 जिलों का अब तक भ्रमण कर चुकी है
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार गठीत आयोग टीम अभी तक प्रदेश के 30 जिलों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है , बाकी जिलों में ओबीसी आयोग निरीक्षण कर मार्च के अंतिम सप्ताह तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौप सकती है , अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार आयोग ने अपना विश्लेषण शुरू कर दिया है , सरकार ने 28 दिसंबर को पांच सदस्य आयोग का गठन किया था , तो वही सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने भी 31 मार्च तक अंतिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था , कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आयोग तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है ,