लखनऊ मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश को अगले तीन दिनो तक ठंड से राहत नही मिलने वाली है, मौसम विभाग की माने तो अगले 10 जनवरी तक प्रदेश में घने कोहरे व कुछ अलग अलग इलाकों में बारिश के आसार दिखाई पड़ रहे है, मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश वासियो को कोहरे और गलन से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, सोमवार से फिर एक बार मौसम करवट बदल सकता है, और कड़ाके की ठंड ठिठुरन लोगो को परेशान कर सकती है, मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा बना रहेगा , प्रदेश के अंबेडकरनगर, अमेठी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, , फरूखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है ,