उत्तर प्रदेश की राजनीति हां और ना करते हुए आखिर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन सीट बंटवारे पर हो ही गया
लोकसभा चुनाव से पहलेउत्तर प्रदेश की राजनीति में कई पार्टियों के कई उतार चढ़ाव देखने को मिला , कब कौन किस पार्टी में शामिल होगा कुछ भी कहा नही जा सकता, खैर छोड़िए ताजा अपडेट ये है कि कई दिनों से हां और ना के बीच आखिरकार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का सीट को लेकर गठबंधन सहमत हो गए , सपा के अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 17 सीटें दिया , कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लडेगी , बची हुई 63 सीटो पर सपा सहित इंडिया एलायंस के अन्य सहयोगी चुनाव लड़ेंगे , कांग्रेस को गठबंधन में 17 जो सीटें मिलीं है , उसमे रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया, शामिल हैं, अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है , ये जानकारी कांग्रेस और सपा की संयुक्त प्रेसवार्ता में दोनों दलों के समझौता को बताया गया , तो वही मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट कांग्रेस सपा को देंगी ,