अमेठी में सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर ईडी की छापेमारी गायत्री के बेटे को लिया गया हिरासत में
अमेठी में समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की बताया जा रहा है कि बीती 16 जनवरी को हुई छापेमारी के दौरान एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे, जिसको लेकर आज अमेठी स्थित गायत्री प्रजापति के आवास और उनकी महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर सुबह ही ईडी की टीम ने छापेमारी कर दी , पूर्व मंत्री के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी के कई अधिकारी मौजूद रहे, घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था, गायत्री प्रजापति की पत्नी और अमेठी सपा विधायक महाराजी देवी और उनका छोटा बेटा अनुराग प्रजापति छापेमारी के दौरान घर के अंदर मौजूद थे, जिनसे ईडी ने हर तरह की पूछताछ की गई,इस दौरान गायत्री की पत्नी महराजी देवी की तबियत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा , ईडी के अधिकारियों ने गायत्री के बेटे अनुराग प्रजापति को हिरासत में लेते हुए सभी दस्तावेजो के साथ रवाना हो गए ,