मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का आज भी दलित बस्तियों में जनसंपर्क अभियान जारी बाबा साहब के व्यक्तित्व के बारे में लोगो से की चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का आज भी दलित बस्तियों में जनसंपर्क अभियान जारी रहा, आज विधायक जी मड़िहान विधानसभा क्षेत्र मंडल अदलहाट के ग्राम कौड़िया कलां में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती के अवसर पर दलित बस्तियों में जाकर लोगो से जनसंपर्क करते हुए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने को कहा, साथ ही लोगो को सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की बुकलेट एवं पर्ची भेंट की, इसके बाद विधायक जी वाराणसी से लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए ,