मिर्ज़ापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल के आगमन पर मड़िहान विधायक ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल धाम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल के आगमन पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने पूरे लावलश्कर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया, आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे, उनके आगमन पर मड़िहान विधायक ने भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया था, विधायक जी ने संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, ऐसे मौके पर विधायक जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मिर्ज़ापुर आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला, साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया, उसके बाद भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल भी विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उन्हें मां विंध्यवासिनी की चुनरी पहनाकर उनका भी भव्य स्वागत किया ,