मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आज पुलिस महानिरीक्षक आर.पी.सिंह द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आज पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया, कार्यालय पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक ने निरीक्षण से पूर्व गार्द की सलामी ली, उसके बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आइ0जी0आर0एस0, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डी0सी0आर0बी0, विषेश जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल, पेशी पुलिस अधीक्षक इत्यादि शाखाओं के पत्रावली व अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें ,