मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से फरार वारण्टी गिरफ्तार पांच थाने पर 12 व्यक्तियों का किया गया शांति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से फरार चल रहे वारण्टी सियाराम विश्वकर्मा पुत्र तुलसी विश्वकर्मा निवासी अहरौरा डीह थाना अहरौरा को पुलिस ने उनकेघर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में पांच थाने पर 12 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 03, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना अदलहाट में 04, थाना जिगना में 01, थाना अहरौरा में 03 कुल 12 लोगो का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया ,