मिर्ज़ापुर अस्पताल पुलिस चौकी के अंदर घुसकर दबंग उपद्रवियों ने सिपाही व दरोगा को पीटा
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी के अंदर मनबढ़ लोगो ने बीती रात पुलिस चौकी के अंदर घुस कर एक सिपाही और दरोगा की पिटाई कर दी, चौकी इंचार्ज की वर्दी भी फाड़ दी, उस पर लगे बैज को भी नोच लिया, पूरा मामला ये रहा कि एक ई-रिक्शा से टक्कर होने के बाद दबंग लोग ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर रहे थे, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया, पिटाई कर रहे मनबढ़ दबंगो को ये नागवार लगा, मनबढ़ दबंगों ने फोन करके अपने कुछ और लोगो पुलिस चौकी पर बुलाया और चौकी के अंदर बवाल करते हुए, पुलिस चौकी के अंदर घुसकर अस्पताल चौकी इंचार्ज और सिपाही को पुलिस चौकी के अंदर ही पीट दिया, जिसमें सिपाही के सर पर चोट आयी, तो वही दरोगा की वर्दी फाड़ दी गयी, वर्दी के बैज को भी नोच लिया गया, चौकी के अंदर मारपीट की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देख चौकी के अंदर बवाल करने वाले उपद्रवी वहा से भाग निकले, इस मामले में पुलिस ने अभी तक 5 लोगो को हिरासत में लिया है ,