मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम बसारी में बीती रात घर से लापता हुई लड़की का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक नाले में मिलने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, आज रविवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो ग्रामीणों ने नाले में एक लड़की का शव देख 112 पुलिस को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर सम्बंधित थाना पुलिस के साथ आलाधिकारी भी पहुंच गए, परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, मौके पर पहुंची एसपी ने मौका मुआयना कर जांच टीम के साथ साक्ष्य देख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा बताया गया कि डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम बसारी में एक लड़की का शव मिला है, जिसकी हत्या कर दी गयी है तथा यह भी बताया गया कि हत्या राजन नामक एक व्यक्ति द्वारा कारित की गयी है, इस सूचना पर थाना पड़री पुलिस तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी, मृतक के परिजन से मिली तहरीर पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 04 पुलिस की टीमें लगा दी गयी है, आगे की कार्यवाही जारी है ,
Share: