मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 ग्राम मादक प्रदार्थ हेरोईन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पुलिस जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जिगना क्षेत्र के भिलगौर नहर तिराहे के पास से अभियुक्त जय प्रताप सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवासी गडचडैचा थाना जिगना को 15 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: