एक महिला को सोने के जेवरात के साथ सोशल मीडिया पर रईसी दिखा रील बनाना महंगा पड़ा चोरों ने घर मे घुस पूरे गहने पर किया हाथ साफ
एक महिला को सोने के जेवरात के साथ सोशल मीडिया पर रईसी दिखा कर रील बनाना उस समय महंगा पड़ गया, जब चोरों को सोशल मीडिया के मार्फ़त घर ने रखे पूरे गहने की जानकारी मिल गयी, फिर क्या था चोरो ने घर मे घुसकर पूरे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया, मामला मध्यप्रदेश के जनपद शिवपूरी के मोहनी गांव का बताया गया, एक महिला को सोने के गहने पहनकर रील बनाई थी, इससे चोरों को बड़ा सुराग मिल गया, कि घर में गहने बहुत हैं, इसके बाद चोरों ने गहने पर हाथ साफ कर दिया है, मध्यप्रदेश के जनपद शिवपूरी के मोहनी गांव की रहने वाली रचना गुर्जर ने सोशल मीडिया पर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और लग्जरी गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, महिला की रईसी पर चोरों की नजर पड़ गई, चोरो ने घर की सुरक्षा पर लगाए गए लोहे के कटीले तारों को कटर की मदद से काट कर बाउंड्री से कूद कर घर में दाखिल हो गए, घर में लगे सीसीटीवी कैमरो को डंडे से घुमा दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके, उसके बाद घर के अंदर प्रवेश कर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ लाखों रुपए के सोने-चांदी के पुश्तैनी गहने और नकदी समेटकर भाग गए, भागने समय चोरो की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, शिकायत मिलने पर पुलिस अब चोरी की वारदात को सुलझाने में लगी है ,