मिर्ज़ापुर जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, थाना ड्रमण्डगंज पर एक व्यक्ति ने अपने बालिक व नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, पुलिस ने धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर लिया था, आज नामजद अभियुक्त श्रीराम उर्फ शिवा पुत्र बालेन्द्र उर्फ सन्तू निवासी मलीपुर नौगवां थाना ड्रमण्डगज को गिरफ्तार किया, दूसरा मामला थाना कछवां क्षेत्र का है, यहाँ भी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने तथा वापस घर न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर लिया था, पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अपहृता को पूर्व में बरामद कर लिया था, आज भगाने वाले आरोपी युवक श्रीप्रकाश उर्फ भोनू पुत्र ओजीत निवासी बेदौली थाना कोतवाली देहात को अंतर्गत धारा 137(2), 87 बीएनएस में गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,