मिर्ज़ापुर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने तथा आपात, विषम परिस्थितियों में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आज पुलिस बल को दंगा, बल्वा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिससे आपात परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जा सके, इस दौरान शस्त्रों, उपकरणों की क्रियाशीलता एवं विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उक्त मॉक ड्रिल में प्रतिसार निरीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें,
Share: