उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं, मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी, इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, फिलहाल अभी प्रदेश में मौसम स्थिर है, दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, इसके प्रभाव से 15 नवंबर से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी, हवाओं की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की भी उम्मीद है, साथ ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी,
Share: